कमिश्नर/डीएम ने जनपद के समस्त शासकीय भवनों में बिजली की लड़ियां व फसाड लाइटिंग लगाकर भवन को रौशन करने का दिया निर्देश
वाराणसी। कमिश्नर/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद में आगामी देव-दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 6 एवं 7 नवंबर को जनपद के समस्त शासकीय भवनों में बिजली की लड़ियां व फसाड लाइटिंग लगाकर भवन को रौशन करने के लिए लाईटिंग की व्यवस्था कराने के लिये जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शासकीय भवनों में लाईटिंग की व्यवस्था करायी जाती है, उसी प्रकार देव-दीपावली के उपलक्ष्य में यह व्यवस्था करायी जाये। इस हेतु 05 नवंबर की सायंकाल तक समस्त तैयारी पूर्ण करा ली जाये।
06 नवंबर की सायंकाल से 07 नवंबर की रात्रि तक लगातार इन शासकीय भवनों पर लाईट जलती रहे, ताकि काशी में जितने भी श्रद्धालु/ पर्यटक देव दीपावली पर्व को देखने आयें, उन्हें काशी की एक अच्छी छवि मिल सके और ज्यादा से ज्यादा भविष्य में काशी आने के लिए आकर्षित हो सके।
![]()
