प्रज्ञा मिश्रा का यूपी एसआई में चयन, मिले 329.5 अंक

रिपोर्ट – अनंत यादव

बनौली के महराजगंज निवासी प्रज्ञा मिश्र का यूपी एसआई के पद पर चयन हुआ है। प्रज्ञा को कुल 329.5 अंक प्राप्त हुए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इस उपलब्धि से सभी का सर गर्व से ऊपर उठ गया है। उनके चाचा रत्नेश मिश्र का कहना है कि प्रज्ञा शुरू से ही पढ़ने लिखने में होनहार थी। उसकी कड़ी मेहनत का ये फल है कि आज उसे यह उपलब्धि मिली है और हम सभी का सर गर्व से ऊंचा है।

प्रज्ञा ने कहा कि यह भगवान की कृपा और परिवार के सभी सदस्यों के आशीर्वाद का सुखद परिणाम है। इस अवसर पर सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह , वाराणसी की ओर से प्रज्ञा को सम्मानित किया गया

प्रज्ञा मिश्रा के पिता डॉ संजय मिश्रा वर्तमान में जम्मू में केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत है । इसके पहले वह वाराणसी के सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पांडेयपुर में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *