NSUI के कार्यकर्ताओं ने BHU स्थित सिंह द्वार पर धरना कर विरोध प्रदर्शन किया

वाराणसी| काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई एवं ईडी जैसे सरकार संस्थाओं का दुरपयोग कर सिर्फ विपक्ष के नेताओ को परेशान कर लोकतंत्र में जनता की आवाज को लगातार दबाने का कार्य किया जा रहा है जिसके खिलाफ NSUI के कार्यकर्ताओं ने BHU स्थित सिंह द्वार पर धरना कर विरोध प्रदर्शन किया
प्रदर्शन के दौरान
NSUI जिलाध्यक्ष एवं काशी विद्यापीठ के पूर्व महामंत्री ऋषभ पांडेय ने कहा कि विपक्ष के मजबूत एवं दुदर्शी नेता राहुल गांधी जी को ईडी द्वारा सरकार के इशारे पर परेशान करने की घटना इसका सीधा उदाहरण है जिससे भाजपा सरकार राजनीतिक रोटिय सेक कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है जो की गलत है
धरना प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय,प्रदेश महासचिव अभिषेक गिरी,महानगर अध्यक्ष संदीप पॉल, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री प्रफुल्ल पाण्डेय,नीरज पांडेय, मानस सिंह, सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय छात्रसंघ महामंत्री शिवम चौबे,मानिक यादव,असफर, शिवम, विजेंद्र,रवि यादव, उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *