पुष्पा के प्रोड्यूसर्स के घर IT विभाग ने कई अलग-अलग ठिकानों पर की छापेमारी

इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार को ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा फिल्म बनाने वाली तेलुगु प्रोडक्शन कंपनी मैथ्री के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। IT अधिकारियों को शक है कि इस प्रोडक्शन कंपनी में कुछ NRI लोगों ने भी निवेश किया है।

इसी शक के आधार पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के तीन मालिकों यलमंचिली रविशंकर, नवीन अर्नेनी और चेरुकुरी मोहन के आवास सहित 15 ठिकानों पर रेड डाली है जो शाम तक जारी है। मैथ्री फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले पुष्पा समेत रंगस्थलम और श्रीमंथुडु जैसी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में बन चुकी हैं।

हैदराबाद के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश
रिपोर्ट्स के अनुसार IT टीम के अधिकारी अलग-अलग राज्यों से हैदराबाद पहुंचे थे। अधिकारी सोमवार सुबह मैथ्री फिल्म्स के ऑफिस पहुंच गए और छापेमारी शुरू कर दी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अफसरों को शक है कि मैथ्री फिल्म प्रोडक्शन में फॉरेन फंडिंग हुई है।

मैथ्री प्रोडक्शन बड़ी-बड़ी फिल्में बना चुकी है
मैथ्री प्रोडक्शन के बैनर तले कई बड़ी फिल्मों का प्रोडक्शन हो चुका है। मैथ्री प्रोडक्शन ने हाल ही में चिरंजीवी, बालकृष्ण, पवन कल्याण जैसे कई एक्टर्स को भारी फीस देकर बड़े प्रोजेक्ट्स साइन कराए हैं। साउथ के सुपर स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भी इसी बैनर के तले 2023 में रिलीज होने वाली है।

ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी पुष्पा पार्ट-1
मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले पुष्पा द राइज दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा ने पूरी दुनिया में 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये फिल्म ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माई गई थी और बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब कर दिया गया था। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जून, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

200 करोड़ के ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 2 लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की श्योरिटी बॉन्ड पर बेल का आदेश दिया।

अल्लू अर्जुन ने अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग आखिरकार शुरू कर दी है। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच हाल ही में फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है फोटो में एक्टर के साथ फेमस सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेंक भी दिख रहे हैं। फोटो में सिनेमैटोग्राफर अल्लू अर्जुन को समझा रहे हैं, वहीं एक्टर उन्हें ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *