राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक

Varanasi: होटल जिआँन इन कैंटोमेंट में भारत माता मिशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें भारत माता मिशन के नये वर्ष में राष्ट्रीय अधिवेशन की तिथि इसके पहले जनवरी में कुंभ मेला (प्रयागराज) में सनातन धर्मावलम्बियों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय योजनाओं समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक कल्याणकारी विषयों के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा एवं घोषणा करने के साथ ही 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की जायेगी।

इस सभी विषयों को समाहित कर 15 दिसम्बर को पराङकर भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारत माता मिशन के पीठाधीश्वर स्वामी विवेक चैतन्य जी महाराज जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजित मिश्र जी,डॉक्टर जेपी मिश्र जी राष्ट्रीय प्रवक्ता,डॉक्टर राजन मालवीय जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजा रघु मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् मुख्य रूप से भारत में अभी तक 500 से अधिक मंदिरों का काया कल्प करने वाले एनआरआई श्री रमन त्रिपाठी जी समेत प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *