नगर निगम चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता मैदागिन पार्टी कार्यालय पर हुआ

पत्रकार वार्ता को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व नेता पार्षद दल सीताराम केशरी ने सम्बोधित किया।

  • पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया गया की आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी।व 100 वार्डो में महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के खिलाफ घर-घर जाकर पर्चा बाँटना,वार्डो में प्रभात फेरी निकालना, भारत जोड़ो यात्रा के तहत वार्डो में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा आदि कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

वाराणसी। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। इसी भाजपा के चरित्र को कांग्रेसजन वार्ड वार्ड जाकर बताएंगे।जुमलों की हेराफेरी में भाजपा आगे है।महँगाई आसमान छू रही है।भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया पर एक लाख को भी नौकरी नहीं दी। उद्योगधंधे फाइलों में चल रहे है। नौकरी के नाम पर नौजवानों को सिर्फ भटकाया गया है। परीक्षाओं में धांधली आम बात हो गई है। युवा बेरोजगारों की फौज को राष्ट्र की प्रगति और विकास में भागीदारी से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउटसोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की हैं। भाजपा सरकार की इन हरकतों को आखिर जनता कब तक बर्दाश्त करेगी?बेरोजगारी से पूरा देश परेशान है।मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई है।
पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,पार्षद दल नेता सीताराम केशरी, उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू,उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता,विकास कौण्डिल्य,रोहित दुबे,किशन यादव,मुहम्मद उज्जैर शामिल रहे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *