नगर के 7 बड़े प्रतिष्ठानों पर गृहकर जाॅच की कार्यवाही जारी रही

वाराणसी| नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन भी नगर निगम के अधिकारियों को द्वारा नगर के 7 बड़े प्रतिष्ठानों पर जाॅच की कार्यवाही जारी रही। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय के नेतृत्व में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी0के मिश्र के साथ नगर के 7 बड़े प्रतिष्ठानों की जाॅच की गयी। नगर निगम टीम के द्वारा सबसे पहले वरुणापार जोन स्थित सितारा होटल रेडिसन की जांच की गई, जांच में पाया गया कि रेडिसन होटल द्वारा वर्तमान में रु0 7.85 लाख गृहकर दिया जा रहा है, जांचोपरांत रेडिसन होटल का गृहकर रु0 13.62 लाख निर्धारण किया गया, इस प्रकार होटल रेडिसन द्वारा रु0 5.77 लाख कम गृहकर दिया जा रहा था। इसके बाद टीम द्वारा मलदहिया स्थित होटल हिन्दुस्तान इन्टरनेशनल की जाॅच की गयी, जाॅच में पाया गया कि भवन संख्या-सी021/3-ए-3-ए-1, होटल हिन्दुस्तान इन्टरनेशनल द्वारा पूर्व में रु0 6.64 लाख गृहकर दिया जा रहा था, जाॅचोपरान्त गृहकर रु0 7.97 लाख निर्धारण किया गया, जिसमें रु0 1.33 लाख का अन्तर पाया गया। उसके बाद टीम ने सिगरा स्थित डी0 58/16-79-ए सुविधा साड़ी सेन्टर की जाॅच की गयी, जाॅच में सुविधा साड़ी का गृहकर निर्धारित मानकों पर सही पाया गया। सिगरा स्थित भवन संख्या-डी0 58/12-ए-8 सुमंगलम् साड़ी सेन्टर की जाॅच में पाया गया कि भवन स्वामी द्वारा रु 0 1.07 लाख गृहकर दिया जा रहा था, जाॅचोपरान्त रु0 1.36 लाख का निर्धारण किया गया, जिसमें रु0 29425 का अंतर पाया गया। भवन संख्या-सी0 134-एम-बी, वुडलैण्ड प्रतिष्ठान की जाॅच में पाया गया कि इनके द्वारा पूर्व में रु0 1.92 लाख गृहकर जमा किया जा रहा था, जाॅचोपरान्त गृहकर रु0 3.32 लाख गृहकर का निर्धारण किया गया, इस प्रतिष्ठान द्वारा रु0 1.40 लाख गृहकर कम दिया जा रहा था।, भवन संख्या-सी019/134-एम-ए बर्गर किंग की जाॅच में पाया गया कि इनके द्वारा पूर्व में रु0 1.86 लाख का गृहकर जमा किया जा रहा था, जाॅचोपरान्त बर्गर किंग पर रु0 3.22 लाख का गृहकर निर्धारण किया गया, बर्गर किंग के द्वारा रु0 1.35 लाख कम गृहकर जमा किया जा रहा था। नगर निगम टीम के द्वारा अंत में सिगरा स्थित ड्रेस लैंड की जाॅच की गयी, जाॅच में पाया गया कि ड्रेस लैंड के द्वारा पूर्व में रु0 1.50 लाख गृहकर दिया जा रहा था, जाॅचोपरान्त रु0 1.75 लाख गृहकर निर्धारण किया गया, जिसमें रु0 25 हजार का अंतर पाया गया। कार्यवाही में अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीने मिश्र, जोनल अधिकारी दशाश्वमेध जितेन्द्र कुमार आनंद, जोनल अधिकारी वरुणापार प्रमिता सिंह सहित कई कर अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ थे।
अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय द्वारा बताया गया कि इन सभी भवन स्वामियों/ प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर कर वसूली के संबन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा बताया गया कि नगर के बड़े भवनों/ प्रतिष्ठानों की जाॅच की कार्यवाही निरतंर जारी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *