रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
मातहतों समेत गणमान्य नागरिकों पत्रकारों ने दी विदाई,व्यहवार कुशल तेजतर्रार हैं सतीश यादव
वाराणसी। शहर के लालपुर पांडेपुर प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव ने थाने में लगभग 4 माह बड़ी कुशलता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अब उनका तबादला शिवपुर थाना प्रभारी के लिये हो गया है। उनके शिवपुर प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण से पूर्व लालपुर पांडेपुर थाने पर थाने के स्टाफ और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया ।इस दरम्यान साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उनको माला पहनाकर गले लगाकर भावविभोर हो गयें। स्थानीय लोगों ने कहा कि इंस्पेक्टर सतीश यादव का कार्यकाल बेहद उम्दा था। यह व्यहवार कुशल और सुलझे मिजाज और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। इस अवसर पर संजय मध्यानी उपनिरीक्षक प्रकाश चौहान,सोनल गुप्ता,विनय तिवारी, जितेंद्र कुमार,मनीष पाल,उपेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल राजेश्वर पांडे,सिद्धू,कमल,चंद्रेश,हरिवंश व अन्य कांस्टेबल उपस्थित थे।
![]()
