रिपोर्ट – रोहित पटेल
मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के शिवरामपुर गांव स्थित तालाब के पास से बीती रात एक डीजल इंजन वॉटर पंप चोरी हो गया, जानकारी के अनुसार शिवरामपुर निवासी रमन कुमार तालाब से मछली निकलने के लिए सूर्यबली का डीजल वाटर पंप किराए पर लाकर तालाब किनारे लगाया था ,बीते शुक्रवार की रात्रि 9 बजे के करीब जब वह बिस्तर लेने के लिए घर चला गया तो इधर डीजल इंजन वॉटर पम्प को चोरी ने चोरी कर लिया । अगले दिन सुबह रमन ने मिर्जामुराद थाने पहुंच उसी गांव के निवासी प्रभु व टुन्नू के ऊपर चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।
![]()
