रिपोर्ट – सत्यम साहनी
मिर्जामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं काशी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में शनिवार को राज्य सरकार की योजना अनुसार 198 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व महापौर श्री रामगोपाल मोहले जी उपस्थित थे| कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को टेक्निकल शिक्षा पर जोर देने की बात कही |
इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ. एके यादव, संकाय अध्यक्ष डॉ. डीएम श्रीवास्तव, डिप्टी रजिस्ट्रार मनोज कुमार प्रजापति, स्टूडेंट वेलफेयर ऑफीसर रवि रंजन तथा सभी विभागाध्यक्ष शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे |
![]()
