चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट सफर कर रहे 190 यात्रियों से वसूला गया 104060 रुपया

वाराणसी | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक-2 जंगबहादुर राम के नेतृत्व में आज 10 मई,2022 को वाराणसी सिटी -मऊ रेल खण्ड को आधार बनाकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन पर किलाबन्दी कर , बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,कृषक एक्सप्रेस,लोकमान्यतिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस,गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,बनारस-भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी,ताप्ती गंगा एक्सप्रेस , लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, तथा ,बलिया – शाहगंज अनारक्षित गाड़ी में सघन टिकट चेकिंग की गई है।


इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक – 2 के साथ 10 टिकट निरीक्षकों एवं 04 रेलवे सुरक्षा बल टीम के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 190 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में रु 104060( एक लाख चार हजार साठ रूपये) की वसूली की गई है। टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *