मैदागिन स्थित नरवा बीर बाबा मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए टाली मैन संजय द्वारा निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई

वाराणसी: जिले के मैदागिन स्थित बाबा नरवा बीर मन्दिर स्थित भीषण गर्मी को देखते हुए संजय टाली मैन ने द्वारा निःशुल्क प्याऊ लगाने का कार्य किया है. आपको बता दें कि वाराणसी का व्यस्त एरिया मैदागिन क्षेत्र माना जाता है, जहां पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी है तो दूसरी तरफ चौक एवं श्री काशी विश्वनाथ जाने का मार्ग है. यहां पर रोज हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है.

पानी की व्यवस्था ना होने पर संजय टालीमैन द्वारा प्याऊ का व्यवस्था किया गया. इस कार्य को देखते हुए लोग संजय की सराहना कर रहे हैं. वही मीडिया से बात करते हुए राजू शर्मा ने कहा कि जो कार्य नगर निगम को करना चाहिए वह आज संजय टाली मैन कर रहा है, ऐसा लग रहा है कि जैसे नगर निगम सो रहा है या संज्ञान नहीं ले रहा है. कार्यक्रम के उद्घाटन में राजू शर्मा,गौतम वर्मा, मुन्ना,राजन यादव, राहुल यादव,आदि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *