वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा नगवां क्षेत्र में माँ गंगा के पावन तट पर विकसित, संरक्षित एवं संवर्धित संत गुरु रविदास स्मारक एवं पार्क के मुख्य द्वार पर स्थित वाहन स्टैंड का आवंटन 11 माह की किरायेदारी हेतु आफ़लाइन नीलामी के माध्यम से किया गया। वाहन स्टैंड का 11 माह की किरायेदारी हेतु न्यूनतम आरक्षित धनराशि रु. 8,70,000/- एवं पंजीकरण धनराशि रु. 1,08,750/- था, दिनांक 28.07.2022 से 02.08.2022 के मध्य निर्धारित पंजीकरण शुल्क एवं पंजीकरण फार्म हेल्पडेस्क पर जमा कराकर वाहन स्टैंड के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति / संस्था 03 अगस्त को प्राधिकरण सभागार में आहूत नीलामी में प्रतिभाग किया गया, जिसमें संत गुरु रविदास स्मारक एवं पार्क के मुख्य द्वार पर स्थित वाहन स्टैंड का आवंटन 11 माह की किरायेदारी हेतु रु. 9,02,000/- की उच्चतम बोली पर नीलाम किया गया।
इसी प्रकार वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद चंदौली में पड़ाव चौराहे के निकट विकसित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति परिसर के मुख्य द्वार पर स्थित वाहन स्टैंड का आवंटन 11 माह की किरायेदारी हेतु आफ़लाइन नीलामी के माध्यम से किया गया, वाहन स्टैंड का 11 माह की किरायेदारी हेतु न्यूनतम आरक्षित धनराशि रु. 2,74,000/- एवं पंजीकरण धनराशि रु. 27,400/- थी। 29 जुलाई से 02 अगस्त के मध्य निर्धारित पंजीकरण शुल्क एवं पंजीकरण फार्म हेल्पडेस्क पर जमा कराकर वाहन स्टैंड के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति / संस्था द्वारा 03 अगस्त को प्राधिकरण सभागार में आहूत नीलामी में प्रतिभाग किया गया, जिसमें पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति परिसर के मुख्य द्वार पर स्थित वाहन स्टैंड का आवंटन 11 माह की किरायेदारी हेतु रु. 3,00,000/- की उच्चतम बोली पर नीलाम / आवंटन किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह एवं अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में वाराणसी विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय / व्यावसायिक योजनाओं में रिक्त सम्पत्तियों के विक्रय हेतु 25 जुलाई से 06 अगस्त तक दो चरणों में ई-नीलामी तथा समस्त अवधि के कार्यदिवसों में विशेष संपत्ति कैंप आहूत किया जा रहा है। इस विशेष संपत्ति कैम्प के अंतर्गत आम जनमानस को एक ही स्थान पर निम्नलिखित सुविधाओं को उपलब्ध करायी जा रही है:-
- प्राधिकरण की समस्त अविक्रित / अनिस्तारित सम्पत्तियों (आवासीय भूखंड, आवास एवं व्यावसायिक) को ई-नीलामी के माध्यम से खरीदने की सुविधा
- आफ़लाइन नीलामी
- विक्रय की जा चुकी संपत्तियाँ जिनमें पूर्ण भुगतान किया जा चुका है, को रजिस्ट्री करने की सुविधा
- पूर्व में विक्रय की गयी सम्पत्तियों की अवशेष धनराशि को भुगतान करने की सुविधा
- आवंटन पत्र जारी
- संपत्ति कब्जा
- नामांतरण की कराने की सुविधा
- जन शिकायत निस्तारण
उपाध्यक्ष द्वारा वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा आहूत इस विशेष कैंप में आम-जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गयी है।_
![]()
