शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए 01 से 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
आयुष्मान कार्ड जनपद के समस्त सीएससी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, राशन वितरण के कोटेदारों एवं आरोग्य मित्र के यहां प्रतिदिन कैम्पों का आयोजन कर ही बनाया जाएगा
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये 03 व 04 अगस्त को सभी सी०एस०सी० केन्द्रों पर ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु कैम्पों का आयोजन
वाराणसी। उoप्रo भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जनपद के 1,09,278 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराते हुये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड/गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 01 से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये
जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं सी०एस०सी०, जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने आयुष्मान भारत के पदाधिकारियों, सी०एस०सी० संचालकों, आशा एवं श्रम विभाग को निर्देशित किया है कि विशेष अभियान के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही पूर्ण की जाय। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड जनपद के समस्त सी०एस०सी० पर, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पी०एच०सी०) पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सी०एच०सी०) पर समस्त राशन वितरण के कोटेदारों एवं आरोग्य मित्र के यहां प्रतिदिन कैम्पों का आयोजन कर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सहायक श्रमायुक्त द्वारा जनपद के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की गयी है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ अपने ग्राम/क्षेत्र के आस-पास
उपर्युक्त उल्लिखित केन्द्रों पर कहीं से भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है तथा कार्ड।बनवाने के पश्चात निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये भी 03 व 04 अगस्त को सभी सी०एस०सी० केन्द्रों पर ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जिनका ई-श्रम कार्ड नहीं बना है, वे अपना ई-श्रम कार्ड
बनवा सकते हैं।
![]()
