VDA का चला बुलडोजर, छः मंजिला अवैध बिल्डिंग की शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

वाराणसी। ग्रेटर नोएडा के ट्वीन टावर की तर्ज पर काशी में भी छह मंजिला इमारत आज धराशाई की जा रही है। गोदौलिया-मैदागीन मार्ग पर बासफाटक स्थित कन्हैया चित्र मंदिर के समीप मानक की अनदेखी करते हुए छह मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई थी। पिछले दिनों बिल्डिंग की ईंट गिरने से महिला की मौत के बाद प्रशासनिक अमला जागा, जांच-पड़ताल में इमारत अवैध पाई गई, प्रशासन अब इसे करा रहा ध्वस्त
आज वीडीए के जोनल अधिकारी व एसीपी दशाश्वमेध दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मजदूरों को लगाकर इमारत को गिराने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है।
आसपास के लोगों व दुकानदारों को एक दिन पहले ही सूचित कर दिया गया था।
बिल्डिंग व आसपास के घरों को हरे रंग के मैट के ढंका गया है। ताकि धूल का गुबार दूसरों के लिए परेशानी का सबब न बन सके। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ भी जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *