नवरात्र स्पेशल: इस बार काशी में विराजेंगे पशुपतिनाथ, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

वाराणसी। दुर्गा पूजा पंडाल के लिए मिनी कोलकाता के नाम से जाना जाने वाला बनारस में इस बार विश्व विख्यात दुर्गा पूजा पंडाल प्रीमीयर बॉयज क्लब हथुआ मार्केट में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की आकृति का पंडाल बन रहा है पूजा पंडाल के कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल खत्म होने के बाद हम लोग इस बार नवरात्रि उत्सव को खास बनाने में लगे हैं क्योंकि विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ मां की कलश रखकर पूजा अर्चना की गई थी वहीं इस बार कोरोना संक्रमण खत्म होने पर हम बनारस के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल के दर्शनार्थियों के लिए अपने पूजा पंडाल को भव्य रूप देने के लिए पूरे तन मन धन से लगे हुए हैं और उसके लिए हम लोग इस बार अपने दुर्गा पूजा पंडाल में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की आकृति बनवा रहे हैं क्योंकि हमारे पूजा पंडाल को देखने के लिए लाखों की भीड़ आती है और हमारे यहां के कारीगरों द्वारा की गई कारीगरी की खूब सराहना करते हैं जिससे हमें हर वर्ष कुछ अलग करने की चाह रखते है जिससे हम अपने बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल के लोगों को भी एक अच्छे मंदिर की आकृति बनाकर पूजा पंडाल के रूप में दे सकें हमारे यहां इलेक्ट्रिक सजावट की भी विशेष व्यवस्था इस वर्ष की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *