युवती ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

वाराणसी। जनपद के कपसेठी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पास के ही गांव में रहने वाले युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। कई बार लड़की के चौकी-थाने और उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। लड़की का कहना है कपसेठी पुलिस न्यायपूर्ण तरीके के काम नहीं कर रही है बल्कि आरोपियों के फेवर में बार-बार बयान बदलने का दबाव बना रही है।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित लड़की ने जो शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, उसके अनुसार वह कपसेठी थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। पास के ही गजेपुर गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार पटेल सहज जनसेवा केंद्र चलाता था। लड़की का कहना है कि वह पढ़ाई के दौरान फार्म वगैरह के लिए उसके दुकान पर जाती थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वही लड़के ने भी शादी का झांसा पूरा भरोसा दिया और उसे लेकर मीरजापुर चला गया। वहां दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह भी कर लिया। लड़की गरीब परिवार की है इसलिए उसने घरवालों से कहा कि मीरजापुर में जॉब करती है। दोनों पति-पत्नी की तरह 2 वर्ष तक मीरजापुर में किराए पर रहे।

लड़के ने दिया धोखा
पीड़िता का आरोप है कि इन दो सालों में कभी ऐसा नहीं लगा कि प्रदीप पटेल उसे धोखा देने की नियत रखता है। लेकिन पिछले महीने वह मीरजापुर यह बोलकर घर चला आया कि उसकी मां की तबियत बहुत खराब है। कई दिनों तक जब वह वापस मीरजापुर नहीं पहुंचा तो लड़की को चिंता होने लगी। लड़की भी वापस अपने घर पहुंची। तब यह पता चला कि उसके पति यानी प्रदीप कुमार पटेल ने तो दूसरी शादी भी कर ली है। इससे परेशान लड़की पुलिस से शिकायत करने पहुंची। तमाम कोशिश और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कपसेठी पुलिस पर आरोप
पीड़ित लड़की और उसकी तरफ से मदद करने कुछ स्थानीय लोगों ने कपसेठी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई करने से बच रही है। आरोपी को गिरफ्तार करना और पूछताछ करना तो दूर पीड़िता लड़की से ही जोर जबरदस्ती की जा रही है। लड़की का भी आरोप है कि पुलिस बार-बार बयान बदलने का दबाव बना रही है, जिससे वह मानसिक और भावनात्मक रूप से बुरी तरह टूट चुकी है। लड़की का कहना है कि उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *