“गुड टच बैड टच” को लेकर छात्र – छात्राओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी| महिला सशक्तिकरण के तहत आज वाराणसी के हैप्पी मॉडल स्कूल से सिगरा शाखा में गुड टच बैड टच पर हुआ कार्यशाला का आयोजन| इस कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के समाज सेवी सीमा चौधरी कि समाज सेवी संगठन जागो रे व हैप्पी मॉडल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया| इस आयोजन में मुख्य अतिथि एसीपी चेतगंज शिवा सिंह व थाना प्रभारी सिगरा राजू सिंह थे इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्म रक्षा के गुण को सिखाना था|

इस आयोजन की दौरान हैप्पी मॉडल स्कूल की डायरेक्टर नीता सिंह ने बच्चों के अंदर आत्म रक्षा से जुड़े तथ्यों को समझाया बच्चों को खुद के सुरक्षा कि लिए जागरुक किया|

इस आयोजन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरे जिले में लगातार हर स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि छात्राएं जागरूक हो सके और किसी तरह की अनहोनी ना हो पाए|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *