Lok Sabha Chunav 2024: ECI ने किया लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होंगे चुनाव

Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार आम चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को और आखिरी 1 जून को सम्पन्न होगा। वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वह एक यादगार लोकसभा चुनाव सुनिश्चित करेंगे। नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के चुनाव में 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जिसमें 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं।

किस राज्य में किस चरण में होंगे चुनाव? अलग-अलग चरणों में अलग-अलग राज्यों में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आचार संहिता की घोषणा हो गई।

फेज 1: अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।

फेज 2: असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर।

फेज 3: असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव और जम्मू कश्मीर।

फेज 4: आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर।

फेज 5: बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव और जम्मू कश्मीर।

फेज 6: बिहार, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली।

फेज 7: बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *