वाराणसी| अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज प्रातः 11:00 बजे विकास भवन सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह में होने वाली जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति/जनपद स्तरीय परियोजना प्रबंधक इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ए के सिंह, उप निदेशक कृषि, करुणाकर अजीब, उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभारी उद्यान अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा के एन सिंह नमामि गंगे फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ओ पी दुबे रूद्र काशी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, राजकुमार राय शिवांग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, शार्दुल विक्रम चौधरी, जया सीड्स प्रोडक्ट्स कंपनी लिमिटेड आदि एफपीओ बैठक में उपस्थित थे। बैठक में उप कृषि निदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 30 कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) गठित है । प्रत्येक संघ में लगभग 250 से 300 कृषक जुड़े हुए हैं । सभी कृषि उत्पादक संघ यूपी डॉट शक्ति पोर्टल पर कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है, जो स्वयं अथवा समूह बनाकर रोजगार कर रहे हैं, जिसमें कृषि उत्पादन, पशुपालन उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, रेशम उत्पादन आदि के कृषक सम्मिलित हैं। भारत सरकार द्वारा कृषि अवस्थापना निधि का लाभ भी प्राप्त करते हैं ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी एफपीओ अपने सदस्यों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाकर अपनी पूंजीगत व्यवस्था ठीक करें तथा कृषि अवस्थापना निधि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोजेक्ट बनाकर बैंक में जमा कर अनुदानित धनराशि का लाभ प्राप्त करें एवं अपना व्यापार बढ़ाएं तथा लाभांश को अपने सदस्य सदस्यों के बीच वितरित करें। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय अधिक से अधिक बढाना है।
![]()
