वाराणसी, A.N.G. Ideal Group of Institutions द्वारा आज एक भव्य आयुर्वेद संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भावना द्विवेदी, सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, वाराणसी, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिसे संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्री विपिन बिहारी निगम ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
अपने संबोधन में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि आयुर्वेद आज के युग में भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा, “आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ आयुर्वेद में भी गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। यह पद्धति वैदिक काल से चली आ रही है और आज भी हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनी हुई है।”
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री विपिन बिहारी निगम सहित श्री अजय निगम, श्री दाऊ जी निगम, श्री अनुराग निगम, डॉ. विकास चतुर्वेदी, श्री अनूप निगम, श्री अभय निगम, श्री उत्कर्ष निगम, डॉ. एस.आर. सिंह, डॉ. प्रमोद राव, डॉ. संदीप, डॉ. नंदिनी पाल सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। आयोजन को विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत सराहा तथा आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इसे एक सफल प्रयास बताया।
![]()
