वाराणसी। सामाजिक संस्था *7 डेज फाउंडेशन* पूरे हर्षोल्लास के साथ आज दिनांक- 16/10/2021 को अपने संस्था की दूसरी वर्षगांठ (उम्मीद-2) का आयोजन किया।
यह संस्था मुख्य रूप से *महिला सशक्तिकरण (ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड जागरूकता*) के उद्देश्य को लेकर भारत के कई राज्यों में काम कर रही है
संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनको रोजगार दिलाने और उनके स्वास्थ्य को लेकर संस्था लगातार 2 वर्षों से कार्य कर रही है
संस्था के वर्षगांठ के अवसर पर संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान समारोह तथा जागरूकता परिचर्चा रखी गई। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओ को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की कोमल गुप्ता जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* श्रीमति स्वाति सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश), *विशिष्ट अतिथि* अम्बरीष सिंह भोला ( हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष वाराणसी ), सौरव श्रीवास्तव (विधायक, कैंट विधानसभा), केशव जालान, विनीत सिंह (पूर्व एमएलसी, मिर्जापुर), आर जे तृषा, तथा 40 सामाजिक संस्था के संस्थापक व कार्यकर्ताओ को 7 डेज फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम सहभागिता के लिए 7 डेज फाउंडेशन की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
