वाराणसी| 25वी अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2022 का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा आयोजन सचिव डाo राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी द्वारा बीएचयू,तरणताल वाराणसी में किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी पूर्वी ज़ोन की सभी 10 वाहिनियों से (4वीं वाहिनी, 12वीं, 20वी, 33वी, 34वी, 36वी, 37वी, 39वी, 42वी तथा 48वीं वाहिनी) से कुल 235 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।
पीएसी अंतर वाहिनी के विभिन्न ‘ टीम मैनेजर्स’ से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। समस्त टीमों को ग्राउण्ड से ‘मार्च पास्ट’ की कार्यवाही बैण्ड की मधुर धुन पर सभी टीमों द्वारा उत्कृष्ट ‘टर्नआउट’ के साथ संपन्न हुई। टीमों के ‘मार्च पास्ट’ द्वारा दिये गये अभिवादन को मुख्य अतिथि श्री मिश्र द्वारा सलामी मंच से स्वीकार किया गया। प्रतिभागियों के इस अच्छे प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस द्वारा सलामी मंच से इस प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम के दौरान श्री नरेश सिंह यादव, सैन्य सहायक श्री देवपाल, शिविरपाल, श्री रणजीत तिवारी सूबेदार मेजर व वाहिनी के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण एवम् बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।
![]()
