06 नवम्बर को विशेष अभियान के अन्तर्गत बीएलओ अपने मतदान स्थलों पर मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेगे
नियमानुसार परिवर्धन/संशोधन/अपमार्जन सम्बन्धित निर्धारित प्रारूप पर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे
वाराणसी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 01 से 07 नवम्बर तक प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे आपत्तिया प्राप्त किया जाना है।
तदक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रण विजय सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) के निर्देशानुसार 06 नवम्बर को विशेष अभियान के अन्तर्गत समस्त बीएलओ अपने-अपने आवटित मतदान स्थलों पर मतदाता सूची के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 5.00 उपस्थित रहेगे तथा नियमानुसार परिवर्धन/संशोधन/अपमार्जन सम्बन्धित निर्धारित प्रारूप पर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। तदोपरान्त आवश्यक कार्यवाही हेतु अपने से संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायेगे। साथ ही नियुक्त समस्त पर्यवेक्षक/सेक्टर आफिसर द्वारा अपने देख-रेख में चुका कार्य कुशलतापूर्वक कराया जायेगा।
![]()
