रिपोर्ट – प्रदीप कन्नौजिया
वाराणसी। आज हुकूलगंज वेडिंग जोन के सभी पथ विक्रेता बंधुओं द्वारा पथ विक्रेता लक्खू सोनकर के नेतृत्व में जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में वेडिंग जोन के सभी पथविक्रेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा पथविक्रेताओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक कथित नेता द्वारा पथ विक्रेताओं का उत्पीड़न करने का प्रयास किया जा रहा है अपने राजनैतिक प्रभाव से उच्चाधिकारियों को गलत संदेश उक्त व्यक्ति द्वारा दिया जा रहा है जबकि वेडिंग जोन सभी पथ विक्रेता प्रधानमंत्री निधि योजना के लाभार्थी व सर्वेक्षित हैं सभी पथ विक्रेता पथ अधिनियम के मानक के अनुरूप हैं वेडिंग जोन के सभी पथ विक्रेता लगभग दो-तीन वर्षों से उक्त स्थल पर अपनी दुकानें लगा कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे हैं उक्त कथित नेता के दूषित मानसिकता से ग्रस्त कारवाई से सभी हुकूलगंज के पथविक्रेता भया क्रांत है इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज सभी पथ विक्रेताओं का समूह जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है|
ज्ञापन देने वालों में वेडिंगजोन के संतोष कुमार गुप्ता, सुनसुन पासवान, महेश सोनकर ,केवला देवी ,बबलू सोनकर, मुकेश बारी, संतोष सोनकर ,गणेश कुमार, मोइनुद्दीन, राजू बारी, हीरालाल सोनकर ,अजय तिवारी, राजू साहनी, आशीष गुप्ता, मोहन चौरसिया सहित वेडिंगजोन के सभी पथ विक्रेता उपस्थित रहे।
![]()
