रिपोर्ट – सत्यम साहनी
मिर्ज़ामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर ग्राम(राने चट्टी)स्थित एक समरसेबल रिपेयरिंग की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के जंसा थाना अंतर्गत बसुहनचक गांव निवासी लाल बहादुर पटेल का समरसेबल रिपेयरिंग की दुकान मिर्ज़ामुराद के राने चट्टी पर स्थित है,रोजाना की तरह शनिवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए की मौका पाकर अज्ञात चोरों ने उसी रात छत पर चढ़कर छत का पाटिया उखाड़ दुकान में घुस चार समरसेबल पंप, 35 किलो के लगभग कॉपर तार,व अन्य स्पेयर पार्ट्स अपने साथ चुरा ले गए। अगली सुबह जब दुकानदार दुकान खोला तो देखा कि दुकान का छत टूटा हुआ है, और लाखो रूपए के कीमत का सामान गायब है , यह देख कर दुकानदार भौचक्का रह गया, उसने तुरंत इसकी सूचना लिखित तहरीर के माध्यम से मिर्जामुराद थाने पर दिया। बताते चलें कि क्षेत्र में चोरी की वारदात तेजी से हो रही है, लोग पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग डरे सहमे हुए हैं।
![]()
