रिपोर्ट – सत्यम साहनी
मिर्ज़ामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्लीपुर ग्राम स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम नागेपुर, गणेशपुर, कल्लीपुर और बेनीपुर की आशा बहन आंगनवाड़ी और संगिनी बहनों ने प्रतिभाग किया। स्वागत के उपरांत सम्बंधित विषय प्रवेश के लिए एशियन ब्रिज इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मूसा आजमी ने 16 दिवसीय पखवाड़े के बारे में बताते हुए महिलाओं और लड़कियों पर होने वाली हिंसा विशेष तौर पर लिंग आधारित हिंसा पर अपने विचार रखें,और साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार एडस को पूरे समाज में एक अछूत बीमारी के तौर पर देखा जाता है,एड्स पीड़ित के साथ किस तरीके से छुआछूत और भेदभाव का व्यवहार किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी महिला के एडस हो जाने पर उसके पति को दोष देने के बजाय उसको दोष दिया जाता है ,और उसे विभिन्न प्रकार की हिंसा का सामना करना पड़ता है । ऐसे में यह आवश्यक है कि एचआईवी एड्स से जुड़ी हुई भ्रांतियो को समझा जाए और एड्स के फैलने के तरीकों को जन-जन तक पहुंचाया जाए क्योंकि जानकारी ही बचाव है और साथ ही आशा एवं और आगनबाडी बहनों से निवेदन किया कि वह घर से बाहर जाकर काम करने वाले परिवारों को चिन्हित कर उनके परिवार की महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करें, पुरुषों को जागरूक करें जिससे एड्स को फैलने से रोका जा सके।
![]()
