विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में विधायक निधि से निर्मित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया

वाराणसी। सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में विधायक निधि से निर्मित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण वाराणसी कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

10 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने के इस कार्य की कुल लागत ₹ 22.06 लाख है। इसी क्रम में दूसरे स्मार्ट क्लास का लोकार्पण हुआ।

प्रोजेक्टर व एल ई डी के लोकार्पण के अवसर पर विधायक सौरभ ने कहा कि “चूंकि मेरी परिवरिश एक शिक्षित परिवार में हुई है, इसलिए शिक्षा के उन्नयन के प्रति सदैव मेरी रुचि रहती है। बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर उपकरण की आवश्यकता होती है। कई बार प्रशिक्षित शिक्षक का चयन तो हो जाता है, लेकिन बेहतर उपकरण न होने के कारण शिक्षक आधुनिक पद्धति से शिक्षण कार्य नही कर पाते है। अब स्मार्ट क्लास से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। जिससे उपस्थिति शत प्रतिशत होने के साथ बच्चे विद्यालय में समय से आएंगे। इन विद्यार्थियों का मानसिक विकास भी होगा। प्राइवेट स्कूल की अपेक्षा बच्चों व अभिभावकों में किसी भी प्रकार की हीन भावना भी नही आएगी।”

विधायक ने सभी बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ वाराणसी महानगर के भाजपा उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद पटेल, अरुण सिंह, अरविन्द पटेल “बब्बल”, शुभम पटेल, सक्षम पटेल, बसंत यादव, कल्लू यादव, मंटू गोंड, अक्षय राजभर व अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *