वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

ब्लाक प्रमुख ने गिनाई एक साल की उपलब्धियां

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

रोहनिया- आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजातालाब स्थित एक लान में रविवार को ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल के प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल के द्वारा वार्षिकोत्सव क्षेत्र पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अपना दल एस डॉक्टर नरेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ,दिनेश सिंह यादव, दर्शन यादव ,सुनील सिंह, जितेंद्र सिंह,सिया राम पटेल को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल को बधाई देते हुए माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की।जिसके दौरान ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने एक साल में ब्लाक प्रमुख निधि से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि विधानसभा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विकास निधि तथा मानदेय के लिए प्रस्ताव रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन नीरज पांडेय तथा अध्यक्षता कमला राजभर ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव सिंह,अनिल पटेल, रामसरन यादव, योगीराज पटेल,इरशाद भोला,सुरेश शर्मा, जगनारायण पटेल,डॉ मनोज सिंह,आलोक पांडेय,अनिल कुमार पटेल, शिवपूजन सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्रा,रंजनी सिंह सहित आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य गण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *