वाराणसी में छात्रों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, हरिओम हत्याकांड पर जताई नाराज़गी

वाराणसी, — रायबरेली में दलित युवक हरिओम की हत्या के विरोध में सोमवार को वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्र नेता ऋषभ पांडे के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में अंबेडकर की मूर्ति के समीप इकट्ठा होकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। छात्र नेता ऋषभ पांडे ने कहा, “एक ओर भाजपा वाल्मीकि जयंती मनाकर दलित हितैषी होने का दिखावा करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के गुंडे दलितों के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं।”

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “दलितों पर हमला बंद करो”, “बीजेपी सरकार मुर्दाबाद”, “हरिओम को न्याय दो” जैसे नारे लगाए। छात्रों ने यह भी मांग की कि रायबरेली के हरिओम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए।

छात्रों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो राज्यभर में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के भीतर बढ़ते असंतोष को उजागर किया, साथ ही दलित अत्याचार के खिलाफ एकजुटता का संदेश भी दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *