वाराणसी के चेत सिंह घाट पर होगा 3D प्रोजेक्शन मैपिंग व लेज़र शो

काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी

   वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर काशी में पहली बार लाइव चरित्रों पर आधारित 20 लेजर

प्रोजेक्टर्स द्वारा 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो होने जा रहा है। इस शो का आयोजन उत्तर प्रदेश के पर्यटन
मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है।
इस शो की विशेषता यह है कि इसे माँ गंगा के ऐतिहासिक चेत सिंह घाट की दीवारों पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग के द्वारा माँ गंगा के अवतरण की यात्रा को दिखाया जाएगा।

इतिहास के पात्रों को फिर से बनाया गया और इसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए संगीत और ध्वनि के साथ ऐसा वातावरण बनेगा। जहां दर्शक को लगेगा कि वह कहानी का हिस्सा है और ये शो दर्शकों के मानस पटल पर अमिट स्मृति छोड़ेगा।

टेक्नॉलजिय का यह मेल कथा और चरित्रों को सजिवन्त करता है। इसके साथ ही लेजर और लाईट मल्टीमिडिया शो भी है जो टाइम कोड द्वारा प्रसारित किया जाएगा,
इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा जो वह उपस्थित लोगो मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *