रिश्ते को किया कलंकित वाराणसी में तीन बेटियों के बाप ने सगी भांजी को प्रेग्नेंट कर कराया अबॉर्शन, भ्रूण फेंका देख पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी से मामा-भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने का प्रकरण सामने आया है। तीन बच्चियों के पिता ने अपनी सगी भांजी का शारीरिक शोषण किया। भांजी गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की दवा दिया। इसके बाद भ्रूण को गली में फेंक दिया।

मामला पुलिस की जानकारी में आया तो आरोपी मामा पकड़ा गया। चौक थाने में उसके खिलाफ पुलिस की ओर से ही मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।

एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था

चौक थाना अंतर्गत छोटी पियरी में किराये के मकान में रहने वाला 38 वर्षीय आरोपी मंडुवाडीह क्षेत्र के एक होटल में काम करता है। उसकी बहन भी अपनी 23 वर्षीय बेटी और पति के साथ उसके पास रहती है।

बुधवार को पियरी चौकी के पीछे की गली में एक भ्रूण पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू की तो आरोपी की करतूत उजागर हो गई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ ही उसकी भांजी और बहन-बहनोई को चौक थाने बुलाया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी भांजी का एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी क्रम में लगभग सात महीने पहले उसकी भांजी गर्भवती हो गई थी। हालांकि युवती के मां-बाप ने लोकलाज के भय से मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *