राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित

बैंक अधिकारी अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द पक्षकारों को नोटिस भेजे

जिन क्षेत्रों में बैक ऋण के अधिक मामलें है, उन क्षेत्रो में सम्बन्धित बैंक शिविर लगाकर सुलह समझौते कराने का प्रयास करे

  वाराणसी। उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश डा०अजय कृष्ण विश्वेश की अध्यक्षता में 13 अगस्त को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी। 
 राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी०संजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार को समस्त बैको के साथ बैठक आहूत की गयी। नोडल अधिकारी द्वारा सभी बैंको के अधिकारियो को अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द पक्षकारों को नोटिस भेजने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा यादव द्वारा बैंक अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करे, जिससे की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में बैंक के विधि अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होने लोक अदालत को सफल बनाने हेतु

अपने सुझाव भी दिये। बैठक में यूनियन बैंक आफ इण्डिया, इण्डियन ओवरसिज बैंक, बैंक आफ बड़ोदा के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैको को निर्देशित किया गया कि जिन क्षेत्रों में बैक ऋण के अधिक मामलें है उन क्षेत्रो में सम्बन्धित बैंक शिविर लगाकर सुलह समझौते कराने का प्रयास करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *