रानीपुर में पोखरी पर बारात घर बनाये जाने को लेकर एन्टी करेप्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने उठाई आवाज, प्रशासन ने लिया संज्ञान

वाराणसी : भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर में पोखरी पर विधायक निधि से बारात घर का मामला सामने आया है। जिसकी आवाज एन्टी करेप्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने उठाई थी। जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया। जिसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए कार्य किया जा रहा है।

एन्टी करप्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने बताया की इसके पहले जब पोखरी पाटकर दलदल में बरात घर बनाया जा रहा था तो इसकी बात अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से किया था। इसकी शिकायत नगर आयुक्त प्रणय सिंह एवं जिलाधिकारी से कई बार पत्राचार के माध्यम से किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने काम बंद करने का निर्देश दिया है, फिर भी पोखरी को बारात घर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा की जब इस विषय पर जब विधायक सौरभ श्रीवास्तव से की गई तो उन्होंने कहा की शासन के मंशा के अनुसार पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा।

सुजीत कुमार सिंह ने आगे बताया की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तालाब एवं पोखरी के सौंदर्यकरण की योजना बनाई गई है। इसके तहत पोखरी एवं तालाब को सुंदरीकरण किया जाना है। पोखरी दलदल होने के बावजूद भी निर्माण कार्य चल रहा था। जिसकी तीन बार जिलाधिकारी को इस विषय पर लेटर लिखा गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह एवं विधायक के पत्र लिखकर अवगत कराया गया. फिर भी दलदल में छड़ का लिंटर ढाल कर कार्य शुरू कर दिया गया था। इसकी सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर की गई थी।

सुजीत कुमार सिंह ने आगे बताया कि नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा मामले को संज्ञान लेकर काम को रोका गया है । जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा की। पूरे मामले में संज्ञान लेकर आगे कार्य किया।

सुजीत कुमार सिंह ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री द्वारा तालाब एवं पोखरी के सुंदरीकरण करने का लगातार अधिकारियों को निर्देशित किया गया। हम चाहते हैं कि इस पोखरी में बन रहे बरात घर को ध्वस्त कर यहां सुंदरीकरण का कार्य किया जाए। जिससे यहां के लोग स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण रह सके। उन्होने आगे कहा की पूरी पोखरी का पुराने नक्शा के अनुसार जो 17 डेसीमल है, उसकी उसकी पैमाइश कर सुंदरीकरण किया जाए।

सुजीत कुमार सिंह ने बताया की मीडिया के माध्यम से पता चला है की
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों से मीटिंग के दौरान कहा था की तालाब एवं पोखरे पर कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हमारी मांग है की पोखरे का पुराने नक्शा से पैमाइश कर कब्जा करने वाला पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *