वाराणसी।भाई बहन के पावन त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर वाराणसी के राखी मार्केट में राखी कारोबारियों ने विशेष तरह की राखी तैयार की है जिसमें बुलडोजर बाबा मोदी योगी राखी की डिमांड ग्राहकों में सबसे ज्यादा है।
आपको बता दें कि योगी सरकार के फिर से कार्यकाल संभालते ही प्रदेश में बुलडोजर को लेकर काफी जनता में उत्साह दिखाई पड़ी जिसे तो है तो योगी सरकार के बनते ही लोगों ने अभिनंदन के तौर पर बुलडोजर को सजाकर तमाम जगह पर विजय जुलूस निकाले इसी के तहत एक बार फिर बुलडोजर को याद करते हुए अपनी भाई बहन के इस प्रेम के पर्व पर एक बार फिर बुलडोजर ट्रेडमार्क की राखी मार्केट में धूम मचाई हुई है।
![]()
