यूपी के श्रावती के बाद वाराणसी का सिंधोरा थाना होगा माडल, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

वाराणसी। श्रावस्ती के बाद प्रदेश का दूसरा माडल थाना अब वाराणसी में होगा। दो एकड़ जमीन में 26 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हुआ है भवन। जिले के फूलपुर व चोलापुर थाना क्षेत्र के 47 गांवों को अलग कर नया पुलिस थाना सिंधोरा बनाया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी 6 करोड़ की लागत से नव निर्मित दो मंजिला सिंधोरा थाना भवन का लोकार्पण बुधवार को काशी दौरे के दौरान करेंगे। इसकी पूरी तैयारी हो गई है। श्रावस्ती जिले के बाद सिंधोरा प्रदेश का दूसरा मॉडल थाना होगा। जिसमे हर तरह की आधुनिक सुख सुबिधायें होगी। नव निर्मित थाना का मुख्य प्रशासनिक भवन किसी माल से कम नही है। जिसमे कंट्रोल रूम, कम्प्यूटर सर्वर से लेकर सर्विलांस व इंट्रोगेशन के लिए अलग-अलग रूम बनाए गए है।

नव सृजित सिंधोरा थाना परिसर दो एकड़ क्षेत्रफल में है। जिसमे 983 वर्ग मीटर में मुख्य प्रशासनिक भवन 6 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद द्वारा सिंधोरा मॉडल थाना का लोकार्पण पीएम के द्वारा कराए जाने की सूचना के बाद कार्य में अचानक तेजी आई है। भवन निर्माण में इन दिनों दर्ज़नो श्रमिक दिन रात लगे है। थाना के मुख्य प्रशासनिक भवन में कार्य की गुणवत्ता देख रहे अवर अभियंता शैलेन्द्र यादव ने बताया कि श्रावस्ती मॉडल के तहत सिंधोरा थाना बनाया जा रहा है।

थाना का मुख्य प्रशासनिक भवन 983 वर्ग मीटर में निर्माण किया गया है। जिसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर पर थाना प्रभारी कक्ष, उपनिरीक्षक कक्ष व अलग अलग महिला व पुरुष बन्दीगृह बनाया गया। इसके अलावा पूछताक्ष हेल्प काउंटर, रिसेप्सन काउन्टर,आगन्तुक कक्ष के अलावा ग्राउंड फ्लोर पर इंट्रोगेशन रूम यानी टार्चर रूम भी बनाया है। जिसमे खास तरह का वनवे ग्लास लगा है। जबकि प्रशासनिक भवन के प्रथम फ्लोर पर मालखाना, शस्त्र रूम, स्टाफ रूम, डायल 100 कन्ट्रोल रूम, सर्वर रुम,फायर रूम के अलावा माफियाओं पर नकेल डालने के लिए विशेष तरह के सर्विलांस रूम भी बनाया गया है।

प्रथम फ्लोर पर सौ से ज्यादा लोगों के एक साथ बैठने के लिए 800 वर्ग फुट का कांफ्रेस हाल भी बनाया गया है।इसके अलावा दूसरे मंजिल पर खाने-पीने चाय नास्ते के लिए अलग से कैंटीन भी बनाया गया है। यही पर सिपाहियों के लिए रेस्ट रूम भी बनाया गया है। थाना भवन के तैयारियों की जायजा लेंने के लिए महकमे के आला अधिकारी प्रत्येक दिन निरीक्षण कर भवन के तैयारियों का फीडबैक भी उच्चाधिकारियों को दे रहे है।सिंधोरा थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि पीएम के आगमन पर कई परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। जिसमे सिंधोरा थाना भी शामिल है। फूलपुर व चोलापुर थाना से सम्बद्ध 70 राजस्व गांवो को अलग कर सिंधोरा थाना को बनाया गया जो अभी किराये के मकान में चलता है। जिसके निर्माण के लिए वर्ष 2020 में 9 जून को क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह व तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भूमि पूजन किया था। थाना परिसर में पौधरोपण कर हरा भरा किया जा रहा है।

पिंडरा फायर स्टेशन
ग्रामीण इलाकों में आग से बचाव के लिए पिंडरा में फायर स्टेशन बनकर तैयार है। यहां आधुनिक उपकरणों से लैस फायर स्टेशन के जरिए करखियाव स्थित फूड एग्रो पार्क और आसपास किसानों की फसल की रक्षा हो सकेगी। 849.59 लाख की लागत से 4050 स्क्वायर मीटर में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ फायर स्टेशन बनाया गया है। यह जिले का पांचवा फायर स्टेशन होगा। इसमें दो मंजिला इमारत में फायर की दो यूनिट मुस्तैद रहेगी। स्टेशन में 26 फायर कर्मी तैनात रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *