कब्जे से 4 नजायज पिस्टल, 7 मैगजीन, पिस्टल बिक्री का 50,000/- रुपया नगद, 5 मोबाईल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद
वाराणसी| अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण मे एटीएस यूनिट व थाना सारनाथ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से अभियुक्त विवेक दूबे पुत्र उमाशंकर दूबे निवासी सिविल लाइन जनपद बक्सर बिहार, संजय सिंह उर्फ छेदी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मुगलसराय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, सुमित कुमार पुत्र स्व0 जनार्दन सिंह निवासी बरोरा उपर मन्दरा धनबाद झारखण्ड व राजकुमार पुत्र रमाशंकर सिह निवासी जगदीशपुर वार्ड नम्बर 2 नदाव थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार को सोमवार को समय करीब 22.45 बजे हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 4 नजायज पिस्टल, 7 अदद मैगजीन, पिस्टल बिक्री का 50,000/- रुपया नगद, 5 अदद मोबाईल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0272/2022 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-0273/2022 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-0274/2022 धारा | 3/5/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-0275/2022 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि हमलोग कई वर्षों से बिहार व म०प्र० राज्य मे निर्मित अवैध |अत्याधुनिक शस्त्रों को उ0प्र0 व बिहार के जनपदो से लाकर अपने सहयोगियो के माध्यम से पूर्वांचल के कई जिलो मे अवैध कि सौरभ यादव निवासी आजमगढ़ ने सिंघाना जनपद धार म0प्र0 के निवासी जगत सरदार से मेरा परिचय कराया था, जिसके उपरान्त मैं कई बार सौरभ यादव के कहने व स्वयं पिस्टल बेचने के लिये उ०प्र० व बिहार आता था। इससे पहले भी दो बार मैं
असलहो को बेचते है। इस बार हम लोग बरवानी म०प्र० से अवैध असलहा खरीदकर लाये थे। अभियुक्त विवेक दुबे ने बताया | सिंघाना जनपद धार म0प्र0 जाकर रितिक निवासी बक्सर को 02 पिस्टल व दिनेश यादव व रितेश पांडेय को 03 पिस्टल व बताये कि हम लोगो का एक संगठित गैंग है, जिसका मुखिया विजय सिंह हाथी निवासी छपरा बिहार है और असहलो के खरीद फरोक्त के लिये हम लोग एक दूसरे से सम्पर्क करते है। पार्टियों की डिमांड के अनुसार विभिन्न प्रकार के असलहों को बेचते है और हमलोग कई बार उ०प्र० व बिहार के विभिन्न थानो से जेल भी जा चुके है। आज हम लोग इन असलहो को बेचने के लिये वाराणसी जा रहे थे ट्रेन से उतर कर घुमते हुए हिरामनपुर रेलवे क्रसिंग सारनाथ के पास आपलोगो द्वारा पकड़ लिए गए।स्टेट गन दिलवा चुका हूँ, जो कुछ वर्ष पहले वाराणसी मे पकडे गये थे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०प्र० एटीएस यूनिट वाराणसी टीम, निरीक्षक भारत भूषण तिवारी उ०प्र० एटीएस यूनिट प्रभारी वाराणसी, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उ0नि0 रितेश कुमार सिंह, हे0का0 इन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 नितेन्द्र कृष्ण, हे0का0 कृष्णा नन्द यादव, हे0का0 बरकत अंसारी, हे0का0 सर्वेश यादव, का0 नवीन कुमार सिंह, का0 विश्वेन्द्र सिंह, का0 राजेश यादव, का0 संजय कुमार सिंह, का0 नन्दलाल, चालक हे0का0 मनोज कुमार, चालक हे0का0 अपरेन्द्र कुमार सिंह थे। थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह, हे0का0 राम बाबू, हे0का0 देवाशीष, का0 रामानन्द यादव, का0 अखिलेश यादव, रि0का0 सुरेश कुमार शुक्ला, चालक हे०का० भूप किशोर सिंह थे|
![]()
