मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा विकास भवन सभागार में बाल विकास विभाग की संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई

वाराणसी| अभिषेक गोयल मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा विकास भवन सभागार में बाल विकास विभाग की संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिसमें जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएं सम्मिलित हुई। बैठक में कुपोषण समाप्त करने के लिए संचालित अभिनव पहल एवं आंगनबाडी केन्द्रो पर उपलब्ध मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित समस्त कुपोषित बच्चों को मल्टीविटामिन, आयरन-फोलिक एसिड का सिरप और गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की टैबलेट नियमित रूप से आंगनबाडी केन्द्रो पर लाभार्थियों को बुलाकर खिलाई जाए। आंगनबाडी केन्द्रो पर उपरोक्त सप्लीमेन्ट की कमी न होने पाए इसके लिए ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार सप्लीमेन्ट प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

बच्चो का वजन एवं लम्बाई मापन का अभिमुखीकरण प्रत्येक माह कराया जाय। आंगनबाडी केन्द्रो पर पेयजल, शौचालय, विद्युत जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करे साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि अन्त्योदय (बी0पी0एल0) कार्ड धारकों के समस्त बच्चो का पंजीयन आंगनबाडी केन्द्र पर अनिवार्य रूप से कर दिया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *