वाराणसी| महिलाओं के आंतरिक परेशानी मासिक धर्म मैं अनियमितता व अन्य प्रसूति रोगों से महिलाओं को सुरक्षित बचाए रखने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाओं के तमाम होने वाले रोगों सहित सुरक्षित जीवन जीने के उपाय को गोष्ठी के द्वारा बता कर महिलाओं को सशक्त व जागरूक किया गया|

इस कार्यक्रम का आयोजन विजयांजलि हॉस्पिटल वाराणसी के प्रमुख डॉ विजय गुप्ता व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन कर महिलाओं को होने वाली तमाम परेशानियों को सामना कैसे करें कैसे स्वस्थ रहें इस पर विशेष रूप से लोगों को जागरूक करने वह खुद जागरूक होकर समाज को स्वस्थ रखने का संदेश देने के लिए महिलाओं को जागरूक किया इस सेमिनार में कई दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया|
![]()
