रिपोर्ट – गौतम मिश्रा
मिर्ज़ामुराद। अपराध एवं अपराधियों को विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मिर्जामुराद पुलिस ने दो चेन स्नेचरो को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 3 दिन पूर्व करधना गांव में एक शिक्षिका के साथ चैन छिनैती की वारदात हुई थी, उसी मामले शनिवार को मिर्जामुराद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक खालिसपुर नहर के पास मौजूद है मुखबिर की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस ने खालिसपुर नहर के पास से दो युवकों राजन राजभर व आशीष राजभर निवासीगण मईहरदो पट्टी, थाना चौरी,जनपद भदोही को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास छिनैती किया हुआ चैन का टुकड़ा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
![]()
