भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आज माधव सेवा प्रकल्प चांदपुर वाराणसी मे संपन्न

वाराणसी। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आज माधव सेवा प्रकल्प चांदपुर वाराणसी मे संपन्न हुआ। 30 जुलाई को अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र मे संतश्री आन्नद स्वरुप भारतीय,वीरेन्द्र जायसवाल क्षेत्र कार्यवाह एवं अनुपम क्षेत्रीय संगठन मंत्री का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम मे अपने रखते हुए विचार मे संत आनन्द स्वरूप ने संघ के कार्य को ईश्वरीय कार्य बताते हुए अपने आशीर्बाद से अभिसिंचित किया। वीरेन्द्र जायसवाल ने भारतीय मजदूर संघ के आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवाद को सर्वोपरी रखकर मजदूर हित का कार्य करने वाला संगठन है । अनुपम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक पारिवारिक एवं सामाजिक समरसता का संगठन है जो लोगो को जोडने का कार्य करता है।
इस कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में दोनो दिन अलग अलग विषयो पर विशेषज्ञो ने विस्तार से प्रकाश डाला जिसमे प्रमुख रुप से सर्वश्री अनिल उपाध्याय, श्रीकान्त अवस्थी, राम निवास,प्रदीप राय रहे । कार्यक्रम मे पूरे प्रदेश के 58 जिलो के जिलामंत्री एवं अध्यक्ष सम्मिलित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने एवं संचालन अनिल उपाध्याय प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ ने किया। कार्यक्रम संयोजन राम किशन गुप्ता संभागप्रमुख काशी,डा.दूधनाथ प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश पाण्डेय विभाग प्रमुख काशी के साथ भारतीय मजदूर संघ वाराणसी के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष जमुना पाल ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *