लखनऊ| सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता बृजेश शर्मा को महावीर सेना दुर्गा सेना के वाराणसी मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा|
बृजेश शर्मा तमाम सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लगातार लेते रहे हैं इसके अलावा 2022 के विधानसभा के चुनाव में मौलिक अधिकार पार्टी से बतौर मुगलसराय विधानसभा के सीट से विधायक के पद पर बतौर उम्मीदवार रह चुके हैं|

स्वच्छ व सामाजिक छवि के कारण अपनी पहचान बनाने वाले युवा नेता बृजेश शर्मा के अच्छे छवि के कारण प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राय के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्य कुमार शुक्ला ने युवा नेता बृजेश शर्मा को वाराणसी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जिसके बाद तमाम कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल दिखा|
बृजेश शर्मा जी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश सचिव विकास चतुर्वेदी प्रदेश सचिव कौशल किशोर मिश्रा समेत तमाम जिला अध्यक्ष व वाराणसी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर मौर्य समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी|
![]()
