वाराणसी| सहायक आयुक्त हथकरघा परिक्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार कुरील ने बताया कि वाराणसी जनपद के बुनकरों के व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उ०प्र० शासन लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में बुनकरों को बैंको के माध्यम से यथाशीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग जनपद वाराणसी कार्यालय द्वारा विभिन्न बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में दिनांक 25.07.2022 से 08.08.2022 तक कैम्पों का आयोजन कराया जा रहा है।
वाराणसी जनपद क्षेत्र के बुनकरों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बुनकर कैम्प में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र भरवाये ।बुनकर अपने साथ अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पास बुंक की छायाप्रति आवश्य साथ लाये।कैम्प में ससमय पहुॅच कर कैम्प के कर्मचारियों को पूरा डिटेल हस्तगत कराकर ऋण सम्बन्धी औपचारिकताओं को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करें।
कैम्प से सम्बन्धित तिथि / स्थान के सम्बन्ध में जानकारी हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के कर्मचारियों से एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों/ निरीक्षकों/कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रथयात्रा वाराणसी से प्राप्त कर सकते हैं।शासन की मंशा के अनुसार अधिक से अधिक बुनकरों को ऋण उपलब्ध कराया जाना है बुनकर भाई योजना का लाभ उठाकर अपने रोजगार को बढ़ाने हेतु ऋण प्राप्त करने का प्रयास करे।
![]()
