बेगूसराय। इश्क में अक्सर लोग खतरनाक क़दम उठा लेते हैं, यह भी नहीं सोचते की उसका अंजाम क्या होगा ? बिहार के बेगूसराय ज़िला से एक मामला सामने आया है जिसमे पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में अपने पति की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक सात साल पहले युवती की शादी हुई थी, वैवाहिक जीवन खुशहाल गुज़र रहा था लेकिन अचानक प्रेम प्रसंग के चक्कर में पड़ी महिला ने पति की गला घोट कर हत्या कर दी। मामला डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरान गांव का बताया जा रहा है। मृतक के भाई किशोर पासवान ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी ने ही अपने पति को फांसी पर लटका कर हत्या की है।
पति की बातों को नहीं मानती थी पत्नी
किशोर पासवान ने बताया कि उसके भाई और भाभी में किसी के साथ संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद भाभी गुंजा ने अपने पति शत्रुघन का गला घोट कर फांसी लगा दिया। म़ृतक के भाई ने बताया कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी, तीन बच्चे की मां होने के बाद भी पत्नी ने अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि शत्रुघन गांव में नहीं रहता था वह दूसरे शहर में काम करने की वजह से बाहर ही रहता था। पति-पत्नी में रिश्ते भी ठीक ही चल रहे थे। गुंजा (आरोपी महिला) का विपिन पासवान नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विपिन गांव का ही रहने वाला था, महिला के पति शत्रुघन को इस बात की भनक लगी तो उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया। लेकिन प्रेम में अंधी हो चुकी गुंजा ने अपने पति की एक नहीं सुनी।
पति के हत्या की रच डाली खौफनाक साज़िश
पति के समझाने के बावजूद गुंजा अपने घर पर ही आशिक के साथ रंगरलियां मना रही थी। पति के बाहर होने का वह पूरा फायदा उठाने लगी। महिला पति शत्रुघन पासवान गुंजा को समझाते रहे लेकिन वह नहीं मानी और अपने आशिक के साथ संबंध बनाती रही। पति ने जब सख्ती दिखाई तो महिला ने उसे रास्ते से हटाने का ही प्लान बना डाला। महिला का पति शत्रुघ्न पासवान गांव में नहीं रहता था था, वह मजदूरी के लिसिले में सिलीगुड़ी में ही रहता था। नाग पंचमी के दिन महिला ने उसे कॉल कर के घर बुला लिया।
पति ने आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देख लिया
गांव आने के बाद एख दिन उसने अपनी पत्नी को प्रेमी विपिन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हालत में देख। अपने आंखों से सबकुछ देखने के बाद शत्रुघन ने अपनी पत्नी गुंजा से पूरा हक़ीक़त जाना चाहा, जिसके बाद दोनों में झगड़े शुरू हो गए। गूंजा और उसके प्रेमी विपिन को शत्रुघन की बात पर गुस्सा आया और फिर दोनों ने साथ मिल कर शत्रुघन गला घोटकर फंदे से लटका दिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तब तक गुंजा अपने बच्चों को लेकर भाग चुकी थी। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी बहू का चक्कर पिछले एक साल से गांव के ही युवक विपिन पासवान से था। बेट शत्रुधन इसका विरोध करता था इस वजह से ही दोनों ने मिलकर हत्या कर दी और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामल दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
