बच्चों में तिरंगा झंडा, कापी,पेन्सिल व टीशर्ट का वितरण

वाराणसी। नवीन सेवा समिति द्वारा सुंदरपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों में तिरंगा झंडा, टी-शर्ट, पेंसिल एवं कॉपी का वितरण किया गया। नवीन सेवा समिति द्वारा आयोजित वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट देवेश वर्मा एवं नवीन सेवा समिति के अध्यक्ष नवीन बाजपेई ने विद्यालय के 200 बच्चों में तिरंगा झंडा टी शर्ट कॉपी एवं पेंसिल का वितरण किया। इस अवसर पर नवीन बाजपेई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के आजादी के अमृत महोत्सव पर आज बच्चों में तिरंगा झंडा कॉपी पेंसिल एवं टी-शर्ट वितरण किया गया है ।। इस अवसर पर संस्था के सचिव वंदना बाजपेई, प्रीति कुमारी, जिंक केश्वरी, अनीता, रिंकी आदि उपस्थित थी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुमन पांडे ने संस्था के लोगों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *