पूजा खोसला भारतीय अवाम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत

वाराणसी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के महान आदर्शों पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने सुभाषवादी कार्यकर्ता पूजा खोसला को भारतीय अवाम महिला मोर्चा का वाराणसी जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पूजा खोसला अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। पूजा खोसला को महिलाओं के बीच सुभाषवाद के प्रसार के साथ जनपद में गांव स्तर तक महिलाओं को संगठित करने का दायित्व दिया गया है।

मनोनीत होने के बाद पूजा पार्टी के कार्यालय पहुंचीं, वहां उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात किया एवं सुभाष मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका।

पूजा खोसला के मनोनयन पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज जावेद खान, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *