पत्नी ही निकली पति की कातिल, पति के प्रताड़ना व गलत कार्यों को कराए जाने से आजीज होकर पत्नी ने दिया घटना को अंजाम

सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में बीते 24 घंटे पूर्व हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। फरोग उर्दू मदरसा, बादशाह बाग में शिक्षक पद पर कार्यरत दानिश रज़ा की हत्या के मामले में उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक की बहन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की।

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दानिश रज़ा का शव उनके ही घर के एक कमरे में चौकी पर खून से सना हुआ पाया गया था। कमरे की दीवारों पर भी खून के छींटे स्पष्ट रूप से दिख रहे थे। आश्चर्यजनक बात यह रही कि हत्या के समय घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे और उन्हें इस वारदात की भनक तक नहीं लगी।

सूचना मिलते ही सिगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में मृतक की बहन ने संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था और गलत कामों में कराया करता था । इन्हीं कारणों से तंग आकर उसने इस गंभीर कदम को उठाया।

सिगरा थाना प्रभारी के अनुसार, महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *