पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

वाराणसी।पंडित राम प्रवेश चौबे पी जी कॉलेज कुरौली रजला नियार में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ, समापन शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गेश मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना चोलापुर ने बताया कि स्काउट गाइड शिविर में जिस प्रकार समूह की भावना, विश्वसनीयता, मित्रता और प्रकृति प्रेम का अनोखा ज्ञान और प्रशिक्षण दिया जाता है वह बड़ा ही सराहनीय कार्य है। समापन के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं संस्था के प्रबंधक सतीश चौबे ने भी इस पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने महाविद्यालय के प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख किया और बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया उन्होंने बालिका शिक्षा की उपयोगिता पर विशेष बल दिया वह आगामी वर्षों में विधि महाविद्यालय की योजना और उसकी रूपरेखा को प्रस्तुत किया‌। आए हुए अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीके दुबे ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *