नई बस्ती क्षेत्र में वर्षों से बने चौका- चेंबर की समस्या का पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ ने कराया निवारण

वाराणसी : वार्ड नंबर 18 नई बस्ती क्षेत्र मे स्थित गली में लगभग साल भर से कई चौका और चेंबर बदहाल अवस्था में थे। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में काफ़ी समस्या उत्पन्न होती थी। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भाजपा के वर्तमान पार्षद से भी की थी. परंतु पार्षद द्वारा भी केवल आश्वासन ही दिया गया. बदहाल अवस्था में पड़े चौका- चेंबर दुर्घटना को भी दावत दे रहे थे. जिसे देखते हुए वार्ड नंबर (18) नई बस्ती से आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ (पत्रकार) द्वारा नए चौका – चेंबर का कार्य कराया गया। इस दौरान मोहम्मद कैफ ने बताया कि आगे भी अपने क्षेत्र में निरंतर इसी तरह का विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मै अपने क्षेत्र की जनता के लिए पॉलीटिशियन नहीं बल्कि उनका सेवक बनकर कार्य करना चहता हुं.और निरंतर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने का कार्य करूंगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *