Varanasi: पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे व सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के पर्यवेक्षण में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 290/2022 धारा 392/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तागण सुनीता पत्नी संजय कुमार निवासिनी ताजपुर थाना चिरैया कोट जनपद मऊ करिश्मा पत्नी राजकुमार निवासिनी नरेन्द्रपुर पट्टी थाना सरपतहा जिला जौनपुर को काली माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 790/- रु. नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना वादिनी मुकदमा सरिता पत्नी गिरिजेश यादव निवासीनी रामपुर उकथी थाना चौबेपुर वाराणसी ने कुछ अज्ञात महिलाओं द्वारा आटो में बैठकर व रास्ते में आटो रुकवाकर उनके गले का चैन छीनकर भाग जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0 290 / 22 धारा 392 भा.द.वि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 लवकुश यादव द्वारा की जा रही है।
दोनों अभियुक्ताओं ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग लगभग दो माह पूर्व काली माता मन्दिर से पाण्डेयपुर आते समय टैम्पो मे बैठी एक महिला का चेन छीन लिये थे। जिसमें हमारे साथ की दो महिलाए मौके पर ही पकड़ ली गयी थी। पकड़े जाने के डर से हम लोग चैन को रास्ते में चलती फिरती महिलाओं को औने-पौने दाम पर बेच दिये थे। जौ पैसा मिला था उसी पैसे में से दोनो को जेल से छुड़वाने के लिये आधा पैसा अपने वकील को दे दिये थे तथा सेष बचे पैसे हम दोनों आपस में बाट लिये थे। खाने पीने तथा सामान आदि खरीदने में कुछ पैसा खर्च हो गया बस यही बचा हुआ है।
![]()
